समण संघ ही समाज को बचा सकता है
बाबा साहब ने 6743 जातियों को 3 श्रेणियों सिर्फ SC, ST और OBC में बन्द कर के संगठित रहने का सन्देश दिया था।
बाबा साहब की पीठ में छुरा घोंप कर हमनें उस 3 श्रेणियों के पिटारे को खोलकर बड़े गर्व से जातियों के दल बल बना डाले। इतना ही नहीं बड़े बड़े विशेषण - 'द ग्रेट चमार' आदि लगाकर जातियों को ढोना शुरू कर दिया। साथ ही संगठित होने को संगठन बनाना समझ लिया जिसकी बदौलत भारत में बाबा साहब के नाम पर 4 लाख से ज्यादा संगठन सक्रिय है। ऐसे में DIVIDE AND RULE करने वालों की राह हमने खुद आसान की हुई है।
सोचो, 6743 जातियों और 4 लाख से ज्यादा संगठनों में बंटा हुआ समाज कैसे सफलता प्राप्त कर सकता है।

No comments:
Post a Comment